बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर और शो-मैन कहे जाने वाले राज कपूर ने फिल्मी जगत को कई यादगार फिल्मों की सौगात दी है। बता दें कि राज कपूर की कई सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्में भी शुमार है जैसे – श्री 420, आवारा, संगम, बॉबी और सत्यम शिवम् सुन्दरम। हिंदी सिनेमा के विस्तार में राज कपूर की फिल्मों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसी के साथ उनकी रुचि फिल्मों के साथ साथ कहानी, पटकथा, संपादन, गीत, संगीत में भी थी। लेकिन आज हम राज कपूर की बनाई हुई किसी फिल्मों कि बात ना करके, बात करेंगे उनके हिट गानों की। ये तो हम सब जानते है कि राज कपूर की फिल्मों के गाने सुपर हिट होते थे। लेकिन क्या आप इनके गानों के हिट होने के पीछे का राज जानते हैं। आज भी राज कपूर की फिल्मों के गाने लोगों की जुबान पर हैं। चलिए आज हम जानते हैं सुपरस्टार राजकपूर से जुड़ा वो एक किस्सा जहां वो अपनी फिल्मों के गानों के लिए किन्नरों से सलाह लिया करते थे।
उस दौर में राज कपूर की पार्टियां बॉलीवुड में काफी फेमस हुआ करती थीं। उनके घर आए दिन कोई न कोई पार्टी होती रहती थीं। लेकिन उनकी होली पार्टी बॉलीवुड में काफी फेमस थी। बता दें कि पूरा बॉलीवुड उनकी होली पार्टी में शामिल जरूर होता था। शायद ये बात शायद कुछ ही लोगों को पता हो कि आर के स्टूडियो की होली पार्टी में किन्ररों को भी खासतौर पर इन्वाइट किया जाता था। बता दें कि होली वाले दिन किन्नर आर.के स्टूडियो में पार्टी के खत्म होने से पहले पहुंचते थे और जमकर होली का मजा उठाते थे। साथ ही साथ किन्नर जमकर नाचते और गाते भी थे।
गौरतलब है कि राज कपूर आखिर में किन्ररों को अपनी आने वाली नई फिल्मों का गाना सुनाया करते थे। और अगर किन्नरों को फिल्म का गाना पसंद नहीं आता था, तो वह उस गाने को तुरंत रिजेक्ट कर देते थे। बता दें कि ऐसा ही कुछ फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के साथ भी हुआ। राज कपूर ने किन्नरों को अपनी मूवी का गाना सुनाया, गाना सुनते ही किन्नरों ने उस गाने को फौरन रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद फिल्म के लिए दूसरा गाना बनाने की भी सलाह दी।
इस वाक्य के बाद संगीतकार रविन्द्र जैन का बनाया ‘सुन साहिबा सुन’ वाला गाना किन्नरों को सुनाया गया। गाने को सुनने के बाद तमाम किन्नर खुश हो गए । और राज कपूर से कहा कि सालों तक लोग इस गाने को याद रखेंगे।जिसके बाद कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म के साथ साथ गाने ने भी लोगों के दिल और दिमाग पर अपनी छाप छोड़ दी। बता दें कि आज भी इस गाने को लोग अक्सर गुनगुनाते हैं।
बॉलीवुड के शो-मैन राज कपूर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में कई नयाब फिल्में बनाईं। जिसकी छाप आज भी दर्शक के जहन में बसी हैं।साथ ही साथ उन्हें 3 राष्ट्रीय पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर से भी नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं ‘आवारा’ फिल्म के लिए राज कपूर को टाइम मैग्ज़ीन की टॉप 10 लिस्ट में भी शामिल किया गया था।