बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति के पोर्न ग्राफी के कारण आज कल चर्चा में बनी हुई है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को अब बेल मिल गई है। इस केस के चलते शिप्ला ने खुद को और अपने काम को बखूबी संभला है। वहीं उनकी बहन शमिता शेट्टी भी बिग बॉस ओटीटी से बाहर आ चुकी है।
साथ ही साथ उनके पति को भी अब बेल मिल गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50,000 रुपये मुचकले पर राज कुंद्रा को बेल दी गई है। आपको बता दे कि राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो बनाने और उसे विदेशो से अपलोड करवाने का आरोप था। साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि जब पुलिस को उनके इस काम के बारे में पता चला तो राज कुंद्रा ने ऐप से उस कंटेंट को हटाने की कोशिश की।
इस मामले में उनके साथ कई और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में राज कुंद्रा से काफी लंबी पूछताछ के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद राज कुंद्रा को अब बेल दी गई है। जिसके बाद शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जो काफी पॉजिटिव पोस्ट है। आपको बता दे कि अपने पति के जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी बुरी तरह टूट गई थी। लेकिन उन्होंने खुद को और अपने बच्चो को संभाला।