बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर एक बार फिर निर्देशन के तौर पर वापसी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ऐलान किया था। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर सिंह मेन रोल में नजर आएंगे। साथ ही साथ फिल्म की शूटिंग की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। जिसकी एक वीडियो आलिया भट्ट ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब फिल्म के बाकी किरदारों की भी चर्चा जोर शोर से हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म में शबाना आज़मी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक धर्मेंद्र ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। वह फिल्म के साथ जुड़ चुके हैं। साथ ही साथ जया बच्चन भी कुछ दिनों में फिल्म से जुड़ने वाली है। फिल्म को एक नई लोकेशन पर भी शूट किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में बांद्रा में सेट घर पर की जाएगी। इसकी तैयारी काफी जोरों शोरों से की जा रही है।
वहीं कुछ सूत्रों के मुताबिक है पता चला है कि सेट को काफी खूबसूरती से बनाया गया है। मुंबई में कई सींस की शूटिंग के बाद फिल्म को दिल्ली में भी शूट किया जाएगा। साथ ही साथ आपको बता दें कि फिल्म में एक या दो म्यूजिक डायरेक्टर नहीं बल्कि गाने की सिचुएशन के हिसाब से अलग-अलग म्यूजिक डायरेक्टर होंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस फिल्म के गाने पिछली फिल्म की तरह ही सुपरहिट होंगे।
फिल्म की स्टोरी की बात की जाए तो एक नॉर्थ इंडियन लड़के और बंगाली लड़की की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। बता दें कि आलिया भट्ट रानी का किरदार निभाएंगी और रणवीर सिंह रॉकी की भूमिका में होंगे। वही शबाना आजमी भी एक अहम रोल में नजर आएंगी।