‘बैंड बाजा बारात’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह ने इस फिल्म से ही यह साबित कर दिया था, कि वह बॉलीवुड में बहुत नाम कमाने आए हैं। इन्होंने बहुत मेहनत की और 11 साल के भीतर फिल्मी सफर में इंडस्ट्री के सबसे महंगे और अमीर अभिनेताओं में से एक बन गए हैं।
बता दें कि रणवीर सिंह एक के बाद एक हिट फिल्में देकर निर्देशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। रणवीर एक फिल्म के लगभग 15 से 18 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। जो एक मोटी रकम है।
रणवीर को इनके अलग स्टाइल के कारण बहुत पसंद किया जाता हैं। 2018 में रणवीर ने बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका से शादी की थी।इनकी जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी में से एक माना जाता हैं।
दीपिका पादुकोण से शादी के बाद से ही रणवीर सिंह प्रभादेवी इलाके के ब्यूमोंडे टब्यूमोंडे टावर्स के आलिशान अपार्टमेंट में दीपिका के साथ रहते हैं। इसी बिल्डिंग में रणवीर का अपना खुद का एक फ्लैट भी है, जिसे उन्होने 15 करोड में खरीदा है।
खबरों की माने तो रणवीर सिंह लगभग 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के इकलौते मालिक हैं। इनके पास काफी सारी कारें हैं ,जिनमे से एक कर की भी कीमत करोड़ से कम नहीं हैं। आपको जानककर थोड़ी हैरानी होगी कि , रणवीर सिंह के पास तकरीबन 70 लाख रुपयों का शूज़ कलेक्शन है।
बड़े अभिनेता रणवीर सिंह जितने बड़े है उनते ही बड़े इनके शौक भी हैं।