बॉलीवुड के ‘विएरडो’ रणवीर सिंह पहली बार किसी क्विज शो की मेजबानी करते नजर आएंगे। एक होस्ट के रूप में रणवीर सिंह के नए अवतार को देखने के लिए सभी प्रशंसक वास्तव में उत्साहित हैं।
रणवीर सिंह “द बिग पिक्चर” नाम के पहले विजुअल आधारित क्विज शो की मेजबानी करेंगे। इस शो का प्रीमियर 16 अक्टूबर यानी की आज है और यह कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। द बिग पिक्चर एक अनोखा क्विज गेम शो है जो दर्शकों को पुरस्कार जीतने का मौका देगा। 3 लाइफलाइन की मदद से, प्रतियोगी को पुरस्कार राशि जीतने के लिए 12 दृश्य-आधारित (छवियां/वीडियो) सवालों के जवाब देने होंगे। रणवीर सिंह के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।
शो में जहां रणवीर कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब करेंगे। वहीं, आपको एक्टर के बारे में कई सारी जानकारियां भी मिलेंगी। शो के अपने पहले एपिसोड में रणवीर ने खुलासा किया है कि, वह बच्चों के नाम तलाश रहे हैं।
गोरखपुर के एक कंटेस्टेंट अभय सिंह रहेंगे। अभय से बात करते हुए रणवीर ने कहा कि, “2-3 सालो में हमारे भी बच्चे होंगे! अभय, भाई आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मुझे बस कोई ऐसी दे दे, तो लाइफ सेट हो जाए! मैं शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं बच्चे के नाम। अगर आप बुरा ना मानें, तो ये ले लूं मैं शूर्यवीर सिंह!”
शो के टेलीकास्ट से पहले रणवीर को दीपिका पादुकोण का एक खास मैसेज मिला। रणवीर ने अपनी प्यारी पत्नी दीपिका के हाथ से लिखे संदेश को प्रदर्शित करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की। उन्होंने लिखा है, “तुम्हें आखिर मिल गया। मेरे छोटे ऑल द बेस्ट आई लव यू!” इसके बाद रणवीर ने कहा कि वह पहले दिन शो को लेकर नर्वस और उत्साहित थे और फिर उन्हें दीपिका से यह हाथ से लिखा हुआ नोट मिला, जिसने वास्तव में उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें वह करने के लिए प्रेरित किया जिसमे वह सबसे अच्छे हैं।

इस शो को टेलीविजन उद्योग में रणवीर सिंह के करियर की शुरुआत माना जाता है। क्रिटिक्स ने इस शो को बड़ा हिट माना है क्योंकि वर्तमान समय में यह , भारतीय टेलीविजन पर सबसे बहुप्रतीक्षित क्विज शो है।
रणवीर और दीपिका पहली बार संजय लीला भंसाली की डिनर पार्टी में मिले थे। पहली बार देखने के बाद ही रणवीर को दीपिका से प्यार हो गया था, लेकिन शुरुआत में दीपिका को रणवीर में कोई दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन लंबे समय के इंतजार और प्यार के लिए संघर्ष करने के बाद आखिरकार रणवीर को दीपिका ही मिल गई। उन्होंने कई सालों तक डेट किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने 14 औल 15 नवंबर, 2018 को , दोनों सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी के बंधन से बंध गए। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए नजर आता है।

रणवीर और दीपिका के परिवार नियोजन का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हम इस जोड़े की सफलता और खुशियों से भरे जीवन की कामना करते हैं।