बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का 3 सितंबर यानी आज उनका जन्मदिन हैं। विवेक ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। आपको बता दें कि 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में पैदा हुए विवेक पॉपलुर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। साथ ही इनकी पहली फिल्म ‘कंपनी’ थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
साथ ही विवेक एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते है। वहीं विवेक खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। आपको बता दें कि विवेक ने प्रोड्यूसर के तौर पर पहली फिल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder का एलान किया था। वह एजुकेशन और हैल्थ में भी इन्वेस्ट करते है।
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर खबरों में रहे। फिल्मों के साथ साथ उनकी और ऐश्वर्या के अफेयर की कई खबरे आती थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने विवेक को इसके लिए काफी धमकाया भी था। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।
साथ ही इन्होंने ऐश से ब्रेकअप के बाद साल 2010 मेंप्रियंका अल्वा से अरेंज मैरिज कर ली। इनकी पत्नी कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं। प्रियंका एक सोशल वर्कर हैं। जो कई एनजीओ के लिए काम कर चुकी हैं। प्रियंका भले ही फिल्मी दुनिया से नहीं है। लेकिन वह विवेक के काम को बखूबी समझती हैं। वह उन्हें पूरा सपोर्ट देती हैं। इनके पास एक बेटा और एक बेटी है।
विवेक को आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में देख गया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। वहीं विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में नजर आएंगे।