स्टार प्लस का शो साथ निभाना साथिया 2 काफी खबरों में बना हुआ है। इस वक्त शो में काफी धमाकेदार सीन दिखाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि शो में कई धमाके होने वाले हैं। शो में आतंकवादी सीक्वेंस को फॉलो किया जा रहा है। साथ निभाना साथिया 2 की कहानी एक बंगाली सीरियल से ली गई थी। इसी को काफी टाइम से फॉलो भी किया जा रहा था। लेकिन अब मेकर्स की तरफ से इस कहानी को फॉलो ना करने की बात की जा रही है। आपको बता दें कि अब साथ निभाना साथिया 2 में एक नई कहानी दिखाई जाएगी।
आने वाली स्टोरी काफी ज्यादा इंटरस्टिंग होगी। साथ ही साथ कहानी में गहना और अनंत की जिंदगी में आगे और भी परेशानियां नजर आएंगी। दोनों एक साथ उन परेशानियों से लड़ते नजे आएंगे। अभी शो में आतंकवादी सीक्वल चल रहा है जिसमें अनंत और गहना दुश्मनों से लड़ रहे हैं। आपको बता दें कि इन दुश्मनों से लड़ने के चक्कर में अनंत की जान को खतरा होगा।
यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि गहना और अनंत कैसे इन आतंकवादियों से लड़ते हैं? कैसे अपने परिवार को बचाते हैं? क्या गहना अनंत को बचा पाएगी? क्या वह इन आतंकवादियों को जेल भेज पाएगी? आने वाले एपिसोड में आपको पता ही चल जाएगा।