80के दशक की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया। खबरों के मुताबिक हॉस्पिटल में इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा की है कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ। जिसकी वजह से उनकी एंजियोग्राफी करनी होगी। सायरा अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से काफी सदमे में थी। उनके परिवार के मुताबिक रक्तचाप की समस्या के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टर ने यह भी कहा कि अभी सायरा बानो की स्थिति काफी नियंत्रण हैं।लेकिन जल्द ही उनकी एंजियोग्राफी होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सायरा बानो की एंजियोग्राफी कब की जाएगी। साथ ही जल्द ही उन्हें आइसीयू से बाहर निकाल दिया जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि सबसे पहले उनकी डायबिटीज को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है।
पति के निधन से वह काफी सदमे में थी। जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी जमाने में वह मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थी।
साल 1966 में उन्होंने दिलीप कुमार संग शादी रचा ली। उस वक्त वह महज 22 साल थी। वह छोटी उम्र से ही दिलीप कुमार को पसंद करती थी ओर उनकी फिल्में देखती थीं। आपको बता दें कि सायरा बानो के पिता बंटवारे के बाद पाकिस्तान में चले गये थे। मां नसीम बानो हिंदुस्तान में ही रहीं। इसके बाद वह लंदन चली गईं। साथ ही सायरा ने अपनी पढ़ाई-लिखाई लंदन में पूरी की।