छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी यानी सिडनाज इस बार डांस दीवाने 3 में अपना जलवा दिखाने वाले है। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर रह चुके हैं। वही शहनाज बिग बॉस की एक्स कंटेंस्टेंट्स थी। दोनों की काफी अच्छी दोस्ती है। इन लोगों की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आती है।
आपको बता दें कि शहनाज की काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। हाल की में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की।जिसमें वो माधुरी दीक्षित के साथ ‘बड़ी मुश्किल’ पर थिरकती नजर आईं। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं वीडियो पर अब तक लगभग 487,900 से ज्यादा लाइक आ चुकी है। लोगो को शहनाज और माधुरी। काए अंदाज़ बेहद ही पसंद आता है। वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले, शहनाज़ ने अपने सोशल मीडिया पर डांस दीवाने के प्रोमो को शेयर कर फैंस को इस बात की सूचना दी थी कि वह इस वीकेंड डांस दीवाने में बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस बार डांस दीवाने में जमकर मस्ती और धमाल होने वाला है।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने साथ में कई म्यूजिक वीडियोस भी किए हैं। जो काफी ज्यादा हिट रहे हैं। इनकी जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है। इन दोनों के साथ होने की खबरें भी लगातार आती नहीं है, पर इन दोनों ने अभी तक इस पर कोई भी बयान नहीं दिया है।