बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आज हमारे बीच नहीं है। उनकी अचानक हुई मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में डूबी है। हर किसी के लिए ही विश्वास कर पाना कि सिद्धार्थ शुक्ला आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, बेहद ही मुश्किल है। वही सबसे ज्यादा इस बात को समझ पाना शहनाज गिल के लिए मुश्किल है। शहनाज़ गिल सिध्दार्थ की सबसे करीबी दोस्त थी। इन दोनों की जोड़ी को फैंस प्यार से सिडनाज़ कहते थे। वहीं सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज पूरी तरह से टूट गई है।
she said sidharth 😭😭😭😭😭 pic.twitter.com/iSt03BqqyP
— Shehnaaz_ki_updates (@SanaKiUpdate) September 3, 2021
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार किया गया। जहां छोटे पर्दे के जाने-माने सभी सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। जहां शहनाज गिल भी पहुंची थी। लेकिन शहनाज गिल अपने आप को नहीं संभाल पाई। वह जैसे ही श्मशान घाट के अंदर एंटर हुई। एंबुलेंस को देखकर वह जोर जोर से चिल्लाने लगी सिद्धार्थ, सिद्धार्थ। वह इस कदर बिखर गई थी कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रही थी। उनके साथ उनके भाई शहबाज मौजूद थे।
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल बिग बॉस 13 में एक दूसरे के काफी नजदीक आए थे। दोनों में काफी अच्छी बॉन्डिंग थी। कई बार टीवी शोज में शहनाज ने खुलकर कहा है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को पसंद करती है। सिद्धार्थ शुक्ला और उनका रिश्ता बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से बिल्कुल अलग है। शहनाज गिल सिद्धार्थ को अपनी फैमिली मानती थी। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला ने अंतिम सांसे शहनाज गिल की गोद में ही ली थी। जिसके कारण शहनाज गिल बुरी तरह सदमे में है। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया है। उन एल्बम्स को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद थी।