छोटे पर्दे के मशहूर एक्टर जिन्होंने बेहद ही कम समय में करोड़ों दिलों को अपना बना लिया था। जो बिग बॉस 13 के विनर भी रह चुके है। बीते गुरुवार हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया है। पूरी इंडस्टी शोक में है। विश्वाश करना बेहद ही मुश्किल है कि एक जिंदादिल इंसान आज इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। वहीं अपने पीछे अपनी मां और दो बहने छोड़ गए है। कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं।
बाबुल का आंगन छूटे ना
बाबुल का आंगन छूटे ना शो में सिद्धार्थ शुक्ला की मुख्य भूमिका थी। उन्होंने इसी शो से टीवी इंडस्टी में कदम रखा था। यह शो 2008 में आया था।
बालिका वधु
सीरियल से उन्होंने घर घर में अपनी पहचान बनाई। लोगो को सिद्धार्थ का किरदार शिवराज शेखर बहुत पसंद आया था। इसी टीवी सीरियल से उन्होंने करोड़ों लोगो का दिल जीत लिया था।
दिल से दिल तक
इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई और जैस्मीन भसीन के साथ मुख्य भूमिका नजर आए। लोगो को शो काफी पसंद आया था। इन तीनों को लोगो ने खूब पसंद किया।
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
इस फिल्म से सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। उन्होंने इस फिल्म में सपोर्टिंग किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2014 में आई।
बिग बॉस 13
सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर बने थे। बिग बॉस के बाद उन्हें काफी फेम मिला। बिग बॉस में लोगो ने उन्हें काफी पसंद किया।
सावधान इंडिया
सिद्धार्थ शुक्ला ने सावधान इंडिया और इंडिया गॉट टैलेंट को होस्ट किया था।
खतरों के खिलाड़ी 7
सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 के विजेता रह चुके है। लोगो ने इन्हे खूब पसंद किया था। उन्हें ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 में देखा गया।