राज कुंद्रा बीते दिनों से काफी विवादों में है। इन्हीं विवादों के कारण शिल्पा शेट्टी को लोगो ने खूब खरी खोटी भी सुनाई। बता दें कि इसके बाद वह शो सुपर डांसर में नजर नहीं आई थी। अब ये विवाद थोड़ा थम गया है तो तीन हफ्तों के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शो में वापस आ गई है।
वहीं कंटेस्टेंट अर्शिया ने वैष्णो देवी पर एक जोरदार डांस परफॉर्मेंस परफॉर्म किया। जिसे देख शिल्पा बहुत इंप्रेस हो गई। साथ ही उन्होंने अर्शिया के पैर छुए। इतना ही नहीं उन्होंने अर्शिया के लिए कंजक पूजा की परफॉर्मेंस भी दी। शिल्पा ने कहा “मैं माता दुर्गा को बहुत मानती हूं। मेरी मां दुर्गा के प्रति बहुत श्रद्धा है।”
उन्होंने आगे कहा – “मुझे माता वैष्णो देवी के मंदिर में भी जाने का मौका प्राप्त हुआ था। वहां म बहुत शांति मिली। साथ ही अर्शिया के इस बेहद ही खूबसूरत डांस के लिए मैं एक कंजक पूजा भी परफॉर्म करना चाहती हूं।”
बता दें कि अर्शिया के डांस ने सबको काफी भावुक किया। सभी जज को ये डांस बेहद ही पसंद आया।
गीता कपूर ने अर्शिया के डांस तारीफ करते हुए कहा कि में अभी तक कभी भी वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करने नहीं गई हूं। लेकिन में जाना चाहती हूं।
साथ ही अनुराग बसु ने भी उनके डांस की जमकर तारीफ की।