स्वर कोकिला ‘लता मंगेशकर’ जिन्होंने अपनी गायिकी से लाखों के दिलों में जगह स्थापित की। बता दें कि लता दीदी का निधन, आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया है। देश की मशहूर गायिका और स्वर कोकिला नाम से पहचानी जाने जानी वाली लता मंगेशकर का निधन हो गया है।
उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक में डूब गई है। हर किसी की आंखे नम हो गई है सब उन्हे दिल से श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जाता रहे है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर बड़ी बड़ी हस्तियों ने ट्विट्स कर दुख जताया।
अपनी सुरीली आवाज से विश्व भर में अपनी आवाज से सम्मान पाने वाली लता मंगेशकर 92 वर्ष की थीं। ‘भारत रत्न’ और पद्म पुरस्कारों सहित देश और दुनिया में कई बड़ी उपाधियों से सम्मानित हैं।
लता मंगेशकर ने 7 दशकों से अधिक समय तक हिंदी के साथ 20 से अधिक भारतीय भाषाओं में बनी फिल्मों में गीत को गाया है। बता दें कि स्वर की देवी लता के नाम 30 हजार से अधिक गीतों को आवाज देने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा भजन, गजल और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में भी उन्होंने अपना योगदान दिया।