बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में सिक्का जमाया है। साथ ही करोड़ों फैंस का प्यार भी पाया है। ये जितनी खूबसूरत है उतनी ही टैलेंटेड भी है। चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन सेल्फ मेड एक्ट्रेस के बारे में, जो बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण जो बॉलीवुड में एक नायिका के रूप में उभरी हैं। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली, दीपिका आज करोड़ों दिलों की मलिका हैं। ये कई हिट फिल्म पीकू, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम कर चुकी है।
कंगना रणौत
कंगना रणौत की गिनती बॉलीवुड की सेल्फ मेड एक्ट्रेसेज की जाती है। कंगना ने अपना करियर फिल्म ‘गैंगस्टर’ से किया। फिल्म हिट रही और कंगना को कई फिल्में साइन करने का मौका। उन्होंने फैशन, वंस अपॉन टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु, कृष-3, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका जैसी सुपरहिट फिल्में की।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड में ऐश के नाम से भी जाना जाता है। ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग को ही अपना प्रोफेशन चुना। मिस वर्ल्ड बनने के बाद इन्होंने फिल्मों में अपनी एंट्री की। इनकी पहली फिल्म साउथ मूवी थी।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपने टैलेंट के दम पर ही बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से थी। लेकिन निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने जब उन्हें देखा, तो फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का ऑफर दिया।
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘द हीरो’ से अपने करियर को शुरू किया। जिसके बाद ‘अंदाज’, ‘ऐतराज’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘कृष’, ‘डॉन’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में की।