बिग्ग बॉस ओटीटी भारतीय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का पहला सीजन है, जो विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट और वूट सेलेक्ट पर रिलीज हुआ है| यह शो 8 अगस्त 2021 से शुरू हुआ था| शो के होस्ट करण जौहर बने थे| बिग्ग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले 18 सितम्बर 2021 पर दिव्या अग्रवाल को विजेता घोषित करके शो का अंत हुआ था|
अब बिग्ग बॉस 15 कलर्स टी.वी पर 2 अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाला है| इस बार के होस्ट सलमान खान बनेंगे| इस साल का थीम ‘जंगल’ है| प्रतियोगियों को बिग्ग बॉस हाउस में प्रवेश करने से पहले जंगल के खतरों से गुज़ारना होगा| हाल ही में सलमान ऑस्ट्रिया से वापस मुंबई शो के शूटिंग के लिए आए|
शो शुरू होने से पहले, बिग्ग बॉस के निर्देशकों ने प्रतियोगियों के नाम की पुष्टि करते हुए सूची जारी कर दी है| वह 15 प्रतियोगियों के नाम हैं:
1. प्रतीक सहजपाल
प्रतीक सहजपाल पहले प्रतियोगी थे जिन्होंने बिग्ग बॉस में अपनी भागीदारी की पुष्टि की थी| बिग्ग बॉस ओटीटी में प्रतीक ने ट्रॉफी जीतने के मौके को छोड़कर बिग्ग बॉस 15 में भाग लेने का निश्चय किया|
2. निशांत भट
निशांत भट बिग्ग बॉस ओटीटी के फाइनलिस्ट में से एक था| वह शो के रनर-अप बने| फिनाले के कुछ ही दिनों बाद, उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वह बिग्ग बॉस 15 में शामिल होंगे|
3. शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी बिग्ग बॉस ओटीटी की दूसरी रनर-अप बनीं थीं| रिपोर्ट्स के अनुसार शमिता ने भी बिग्ग बॉस में हीस्सा लेने की पुष्टि की है| पिछली बार उन्होंने बिग्ग बॉस 3 में हिस्सा तो लिया था लेकिन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी के कारण बीच में छोड़ना पड़ा था|
4. तेजसस्वी प्रकाश
तेजसस्वी प्रकाश शो ‘स्वरागिनी – जोड़ें रिश्तों के सुर’ में रागिनी माहेश्वरी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं| वह इस साल बिग बॉस 15 के घर में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं| रियलिटी शो में यह उनका पहली बार नहीं है| वह खतरों के खिलाड़ी 10 की प्रतियोगी भी रही हुई हैं|
5. करण कुंद्रा
करण कुंद्रा का शो में भाग लेने की पुष्टि इस सप्ताह के शुरुआत में हुई थी जब बिग्ग बॉस का प्रोमोस जारी किया गया था| उन्हें ‘हसीनों का चाहा सुपरस्टार’ के रूप में दर्शाया गया था|
6. अकासा सिंह
बिग्ग बॉस 15 ने गायक अकासा सिंह की भाग लेने की मंज़ूरी दी है| अकासा ने कई लोकप्रिय गाने गाये है जिसमें से ‘खींच मेरी फोटो’, ‘नागिन’, ‘ठग राँझा’ और ‘नइय्यो’ गाने हिट हुए हैं|
दोनल बिष्ट, उमर रियाज़, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ और मीशा अय्यर बाकी की प्रतियोगी हैं जो इस साल बिग्ग बॉस 15 में हिस्सा लेंगे|