सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार काफी एक्टिव नजर आते हैं। वह अपनी फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। साथ ही बॉलीवुड स्टार अपने हैंडल के जरिए स्टार ब्रांड प्रोमोशन भी करते है, जिससे वह करोड़ों रुपए कमाते हैं।
1. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी सफलता हासिल की हैं। वहीं इनके इंस्टाग्राम पर लगभग 6 करोड से ज्यादा फॉलोअर्स है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने एक पोस्ट के जरिए 3 लगभग करोड़ रुपए कमाती हैं।
2. दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनके सोशल मीडिया पर 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स है। वहीं दीपिका एक पोस्ट करने का लगभग एक करोड रुपय का चार्ज करती है।
https://www.instagram.com/reel/CRlmVaAHQMJ/?utm_source=ig_web_copy_link
3. शाहरुख खान
बादशाह नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग कोरोड़ो में है। वहीं इंस्ट्राग्राम पर इनके लगभग 24.1 मिलियन फॉलोअर्स है, वहीं यह एक पोस्ट के लिए लगभग 80 लाख से 1 करोड़ तक लेते है।
4. आलिया भट्ट
छोटी उम्र में लाखो दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग भी काफी जोरदार है, इनके इंस्टाग्राम पर 53.2 मिलीयन फॉलोअर्स है। बता दें कि यह एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट को शेयर करने का 1 करोड़ रुपय लेती है।
5. श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर भी इस लिस्ट में आती है जो इंस्टाग्राम के जरिए तगड़ी कमाई करती हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर के फॉलोवर्स 6.5 मिलियन हैं और श्रद्धा भी एक पोस्ट शेयर करने का लगभग 75 लाख रुपए लेती हैं।
6. अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन के इंस्टाग्राम पर लगभग 24.8 मिलियन फॉलोअर्स है। वहीं बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन अपने एक पोस्ट के लिए 40 से 50 लाख रुपए लेते हैं।