बॉलीवुड के गलियारो में ऐसे कई नाम है, जो एक दूसरे को मन ही मन चाहते है। लेकिन फैंस के पूछने पर अपने रिश्ते को दोस्ती के ज्यादा कुछ नहीं बताते। वहीं कुछ ऐसे जोड़े भी है जिन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा दी है।
1. किम शर्मा – लिएंडर पेस
इन दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें काफी तेज हो गई थी। दोनों को कई जगह साथ भी देखा गया। वॉक और गोवा वैकेशन पर दोनों साथ नजर आए। जिसके बाद किम शर्मा ने इस रिश्ते को मुहर लगा दी।
2. दिशा पाटनी – टाइगर श्रॉफ
दोनों ने फिल्म बागी 2 में साथ काम किया था। दोनों का हमेशा साथ देखा जाता है। चाहे कोई पार्टी, फंक्शन इवेंट्स हो दोनों साथ नजर आते है। लेकिन अभी भी दोनों ने इस रिश्ते पर चुप्पी साधी हैं।
3. श्रद्धा कपूर – रोहन श्रेष्ठा
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा को लेकर अक्सर खबरें आती रहती है कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अभी तक श्रद्धा कपूर ने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है। वह श्रद्धा के पिता का कहना है कि रोहन केवल उनके फैमिली फ्रेंड है।
4. विद्युत जामवाल – नंदनी महतानी
विद्युत जामवंत ने नंदनी मेहता नेचुरल फैशन डिजाइनर उनके साथ जनवरी में अपने रिश्ते को पब्लिकली किया था।हाल ही में दोनों ने ताजमहल के सामने एक तस्वीर भी खिंचवाई। जिसमें नंदिनी के हाथ में रिंग नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस सगाई की कयास लगा रहे हैं। वहीं नेहा धूपिया ने भी ने बधाई दी। एक्टर का कोई बयान सामने नहीं आया।
5. सिद्धार्थ मल्होत्रा – कियारा आडवाणी
कियारा और सिद्धार्थ दोनों को फिल्म शेरशाह में साथ देखा गया। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। वहीं साथ-साथ इनके अफेयर की चर्चा काफी तेज है। जिस पर अभी दोनों ने कोई बयान नहीं दिया है।