फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। वह अपने इस बर्थडे पर 70 साल के हो गये हैं। शक्ति कपूर ने फिल्मों में ज्यादातर विलेन का ही रोल निभाया हैं।
बता दें कि विलेन का रोल निभाने वाले शक्ति कपूर 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वहीं यह साल 2011 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आये थे। इनका जन्म पंजाब में हुआ था और वह दिल्ली में ही रहते थे।

वैसे तो इनका असली नाम सुनली सिकन्दरलाल कपूर था, लेकिन फिल्मों में खतरनाक किरदार निभाने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रखा था। शक्ति कपूर के पिता दर्जी थे और वह दिल्ली में रहते थे।
उन्होंने विलेन का किरदार निभा कर भी काफी अच्छी पहचान बनाई। आज उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। शक्ति कपूर ने फिल्मी करियर की शुरुआत सन 1975 में की थी।
इनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी अपने पिता की तरहा फेमस ऐक्ट्रेस में से एक हैं। उनके पिता विलेन का रोल निभाते थे लेकिन वह लीड हीरोइन का रोल निभाती हैं।