80 के दशक को हिंदी फिल्मों में हीरोइनों के लिहाज से श्रीदेवी का दशक कहा जाता था। सुपरस्टार जितेंद्र और श्रीदेवी ने मिलकर एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में जैसे हिम्मतवाला, तोहफा, जस्टिस चौधरी और मवाली जैसी कई फिल्में की। बता दें कि श्रीदेवी की जोड़ी अनिल कपूर के साथ भी खूब पसंद की गई। मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी का असल नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यपन था। इसी के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई से की थी। बतौर लीड अभिनेत्री श्रीदेवी की पहली फिल्म थी सोलवां सावन।
बोनी कपूर के साथ शादी
शायद आप में से ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो ये जानते होंगे कि शादीशुदा बोनी कपूर से शादी करने से पहले श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती से प्यार किया करती थीं। श्रीदेवी से मिथुन का अफेयर सन् 1984 में फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ के सेट पर शुरू हुआ। उस वक्त मिथुन पहले से ही शादी शुदा थे। उनकी पत्नी का नाम योगिता बाली था। श्रीदेवी ने मिथुन को खुश करने के लिए बोनी कपूर को राखी तक बांध दी थी। इतना ही नहीं खबरें तो यहां तक आई कि सन् 1985 में श्रीदेवी ने मिथुन से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली।जिसके बाद सन् 1988 में वे दोनों अलग हो गए। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता। लेकिन बोनी कपूर को राखी बांधने वाली बात बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी ने एक इंटरव्यू के दौरान भी बताई थी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोना ने इंटरव्यू में कहा था कि एक्टर मिथुन को अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए श्रीदेवी ने उनके एक्स-हसबैंड यानि बोनी कपूर को राखी भी बांधी थी। और यकीन दिलाया था कि उनके और बोनी के बीच कुछ भी नहीं है।
बता दें कि उस समय श्रीदेवी बोनी कपूर की फिल्मों में काम किया करती थीं। लेकिन बोनी उन्हें सचमुच में ही दिल दे बैठे थे। वे श्रीदेवी के करीब रहने का कोई ना कोई बहाना ढूढते रहते थे। इतना ही नहीं वह श्रीदेवी की मां के भी वो काफी करीब थे। खबरों के मुताबिक इसी बात को लेकर मिथुन और श्रीदेवी के बीच बहस हुई थी। कहा तो यह भी जाता है कि योगिता ने श्रीदेवी और मिथुन की शादी की खबर सुनकर आत्महत्या करने तक की कोशिश की, जिसके बाद मिथुन ने श्रीदेवी से शादी तोड़ दी। इन बातों में कितनी सच्चाई है वो तो मिथुन और श्रीदेवी की जानें।
हालांकि, बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ शादी रचा ली थी। बोनी कपूर भी पहले से शादीशुदा थे। लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी यानि मोना शौरी को तलाक देकर दोबारा श्रीदेवी के साथ घर बसाया। सन् 1996 में श्रीदेवी ने बोनी से शादी की और फिर उन्होंने दो बच्चों को भी जन्म दिया। बोनी कपूर की पहली पत्नी से अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।
गौरतलब है कि श्रीदेवी ने 50 साल तक फिल्मों में काम किया। इसी के साथ वह बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहलाई जाती है। उन्होंने ज़िन्दगी में कई उतार चढ़ाव भी देखें।कई बार उनके करियर का ग्राफ नीचे भी गिरा। लेकिन उन्होंने अपने अभिनय के बल पर सभी का दिल जीत लिया। सन् 2013 में अभिनेत्री को भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था।
सदमा’, ‘नगीना’, ‘चांदनी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लम्हे’, ‘लाडला’ जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली श्रीदेवी ने साल 2012 में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से कई साल बाद फिल्मों में अपनी वापसी की थी। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘मॉम’ थी। इं फिल्मों से वो सभी की दिलो में अपनी एक छाप छोड़ गई। बता दें कि मशहूर श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 में एक होटल के एक कमरे में बाथ टब में डूबने से मौत हो गई।
वो भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उनके अभिनय के लिए याद करते है।