स्टार प्लस का सबसे पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी चर्चा में छाया है। चर्चा में आने की वजह शो में दिखाया जा रहा सीक्वेंस है। शो में सई और विराट के बीच काफी ज्यादा तनाव देखने को मिल रहा है। दोनों छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने लग जाते हैं। विराट और सई एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन अभी तक अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए हैं।
शो में दिखाया जा रहा है कि सही कॉलेज जाना चाहती थी लेकिन पाखी घर में पूजा रखती है और उसी पूजा में शामिल होने के लिए विराट सई से कहता है। लेकिन सई कहती है कि उसे कॉलेज में जरूरी काम है। जिसके बाद विराट सई को कमरे में बंद कर देता है। उसके बाद सई पाइप से उतरकर कॉलेज जाती है। जब वो वापस आती है तो घर में काफी ज्यादा हंगामा होता है। विराट और सम्राट आपस में लड़ते हैं।
आगे आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि विराट और सई आपस में लड़ रहे होते हैं। उनके कमरे में उन्हें ब्रेकफास्ट के लिए पाखी बुलाने के लिए आती है। जिसके बाद वह सई को ही दो तीन बार सुना देती है। यह सुनकर सई को बहुत गुस्सा आता है और वह पाखी से अपने और विराट के बीच में ना बोलने की सलाह देती है। पाखी कहती है कि वो उन दोनों को ब्रेकफास्ट के लिए बुलाने के लिए आई है।
साथ ही सही अश्विनी से कल से खाना ना खराब हो कि बात भी कह देती है। जिसके बाद विराट काफी असमंजस में पड़ जाता है। विराट यह नहीं समझ पाता कि सई आगे क्या करने वाली है? और कोई ऐसा क्यों कर रही है? वही परिस्थितियां काफी उलझी हुई नजर आ रही है।